
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में हुए धमाके के मामले में दिनों-दिन कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। इस मामलें में एक और नया खुलासा हुआ है कि आई20 कार डा. उमर नबी चला रहा था। उमर का डीएनए सैंपल उसकी मां और और भाई से 100 फीसदी मैच हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद कार से मिली हड्डियों, दांत और कपड़ों के टुकड़ों से डीएनए मैच किया गया।

उमर मस्जिद के पास सड़क पर टहलते हुए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में देखा गया। उसने कुछ देर मस्जिद में बिताई जिसके बाद वह बाहर आया और अपनी कार लेकर आगे निकल गया। यह मस्जिद विस्फोट वाली जगह से सिर्फ 2 किलोमिटर की दूरी पर है। जिस समय उमर मस्जिद गया तब शाम की नमाज का समय हो गया था। मिडिया रिपोर्ट्स में दावां किया जा रहा है कि, उमर ने फैज-ए-इलाही मस्जिद में नमाज अदा की और फिर वहां से निकल कर धमाका किया। धमाके से पहले उमर के पार्किंग में गाड़ी पार्क कर तीन घंटे तक उसमें बैठ रहने की खबर पहले ही सामने आ चुकी है। अब दावां किया जा रहा है कि उमर इस दौरान सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में बैठा हुआ था। इस पार्किंग के पिछले हिस्से में जाते हुए और आते हुए उसकी कार रिकॉर्ड की गई थी। फरीदाबाद से दिल्ली आने के बाद उमर शहर में कई जगहों पर घूमता हुआ देखा गया है। दर्जनों जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी तस्वीरें मिली हैं।

उमर की जिंदगी रहस्य से भरी थी। परिवार से महीनों तक दूरी, फोन बंद रखना और बार-बार गायब होना ये उसकी आदत थी। जानकारी मुताबक उमर सभी से हमेशा यही कहता था कि वह “जरूरी काम” कर रहा है और उसे डिस्टर्ब नहीं किया जाए। उसने सोमवार को घर आने का वायदा किया था, हालांकि उससे पहले ही राजधानी को दहला गया। परिवार का कहना है कि उमर पढ़ाकू और शांत युवक था, जिसे क्रिकेट खेलने का शौक था और बच्चों से बेहद जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि जब भी वह घर आता, बच्चों के साथ क्रिकेट खेलता था। उसे पढ़ाने के लिए हमने बहुत संघर्ष किया ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके।











