Thursday, November 5, 2026
Home Education रयात बहारा प्ले स्कूल में बाल दिवस के मौके पर फैंसी ड्रेस का...

रयात बहारा प्ले स्कूल में बाल दिवस के मौके पर फैंसी ड्रेस का कंपिटीशन करवाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के कृष्णा  नगर में स्थित रयात बहारा प्ले स्कूल में बाल दिवस के मौके पर फैंसी ड्रेस का कंपटीशन करवाया गया । इस मौके पर बच्चे विभिन्न- विभिन्न प्रकार के वस्त्र पहने और सभी बच्चों ने मिलकर केक काटा।

Advertisements

इस मौके पर स्कूल की कोआडिनेटर हीतु भल्ला ने बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरु के जीवन के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नेहरु जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। जिस कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरु कहकर पुकारते थे। इस मौके पर पूनम, संदीप, तरन व स्कूल के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here