Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur बिहार में एनडीए की जीत केन्द्र की विकास की नीतियों पर मोहरः...

बिहार में एनडीए की जीत केन्द्र की विकास की नीतियों पर मोहरः तरसेम मोदगिल

होशियारपुर ( द स्टैलर न्यूज़)। बिहार में एनडीए की रिकार्ड जीत केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी नीतियों और बिहार में करवाए गए विकास का ही नतीजा है और वहां की जनता ने एनडीए पर विश्वास जताया है। यह बात जिला भाजपा आढ़ती सैल के प्रधान तरसेम मोदगिल ने बिहार जीत पर एनडीए गठबंधन और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की विकास की नीतियों के चलते आज देश के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं तथा जो राज्य सरकारें केन्द्र की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में असफल रही हैं वही पीछे हैं, अन्यथा केन्द्र सरकार द्वारा बिना भेदभाव के विकास कार्यों के लिए ग्रांटें जारी की जा रही हैं और नए-नए प्रोजैक्ट देश को दिए जा रहे हैं।

Advertisements

पहले के बिहार और आज के बिहार में जमीं आसमान का अंतर है तथा वहां की जनता भलीभांति यह समझ चुकी है कि एनडीए के हाथों में ही राज्य व देश का भविष्य सुरक्षित है। श्री मोदगिल ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम पार्टी नेताओं और हाईकमांड एवं कार्यकर्ताओं को इस इतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।

One attachment  •  Scanned by GmailAdd to Drive

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here