Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur कोका कोला कंपनी होशियारपुर लोकतांत्रिक अधिकारों का कर रही खात्माः वीर प्रताप...

कोका कोला कंपनी होशियारपुर लोकतांत्रिक अधिकारों का कर रही खात्माः वीर प्रताप राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धरती के नीचे के पानी को बचाने की मुहिम चलाने वाले वीर प्रताप राणा व उनके सहयोगियों पर कोका कोला कंपनी ने होशियारपर में मुकदमा किया है। वीर प्रताप राणा द्वारा कई वर्षों से होशियारपुर में लगी कोका कोला कंपनी द्वारा धरती के नीचे से पानी निकाले जाने के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन को दबाने के लिए कोका कोला कंपनी ने होशियारपुर की जिला अदालत में केस किया है। महिलांवाली इलाके में धरती के अंदर लगातार गिर रहे पानी के स्तर को लेकर इलाका निवासियों में आ रही जागरूकता व लोगों में बढ़ रही एकता को देखते हुए कोका कोला कंपनी ने लोगों को डराने के लिए होशियारपुर की जिला अदालत में केस दायर करके लोगों के लोकतंत्रिक अधिकारों का हनन करने का प्रयास किया है। कंपनी को इस बात की भली भांति जानकारी है कि एक ना एक दिन धरती के नीचे का पानी खत्म होना है । इससे पहले कि लोग और प्रशासन ज्यादा जागरूक हों उन्होंने केस को लटकाने के लिए अदालत का सहारा लिया है और वीर प्रताप राणा व उसके सहयोगियों को डराने ब दबाने के लिए यह कदम उठाया है। ठाकुर बीर प्रताप राणा ने कहा है कि वह ना झुकेंगे, ना बिकेंगे और ना रुकेंगे।

Advertisements

नई सोच संस्था के संस्थापक अशवनी गैंद व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि इस धक्काशाही को सहन नहीं करेंगे तथा गांववासियों  व शहरवासियों  से बात करके आंदोलन को और तेज करने के लिए अगला कदम उठाया जाएगा। इसके लिए होशियारपर भर की  जनता को जागरूक करके बड़े आंदोलन का रूप दिया जाएगा । उन्होने कहा भारत की कोई भी अदालत हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों, धरना प्रदर्शन व अन्याय के खिलाफ लड़ाई तथा अपने जायज़ अधिकारों की मांगों को रोक नहीं सकती। इस अवसर पर यशपाल शर्मा, करण कपूर, सर्वजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here