Sunday, September 13, 2026
Home Crime हीरा कालोनी से रमनीक खोसला का बाइक चोरी, पुलिस में दी शिकायत

हीरा कालोनी से रमनीक खोसला का बाइक चोरी, पुलिस में दी शिकायत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। न्यू हरी नगर निवासी रमनीक खोसला का बाइक (पीबी-07, एक्स-9943, रंग काला, स्पलैंडर) पिछले कल हीरा कालोनी से चोरी हो गया। रमनीक ने बताया कि वह किसी काम से हीरा कालोनी गए थे तथा काम करके जब वह लौटे तो उनका बाइक नहीं था। उन्होंने आसपास देखा, लेकिन वह नहीं मिला।

Advertisements

इस पर वह समझ गए कि कोई चोर उसे चोरी करके ले गया है। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर बाइक ढूंढने की अपील की है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि अगर किसी को बाइक के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह पुलिस के साथ-साथ उन्हें इन नंबरों 7508818525, 7508818525, 6280538550 पर जानकारी दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here