Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur शिवसेना हिंदोस्तान का त्रिशूल मार्च- हिंदुओं के इंसाफ और सुरक्षा के लिए...

शिवसेना हिंदोस्तान का त्रिशूल मार्च- हिंदुओं के इंसाफ और सुरक्षा के लिए बड़ा अभियानः राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना हिंदोस्तान की बैठक त्रिशूल मार्च कार्यक्रम के तहत मार्च को सफल बनाने एवम कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम संबंधित जानकारी देने के लिए पंजाब के उपाध्यक्ष रजिन्दर राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष राणा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरे हिंद पवन गुप्ता के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब के विभिन्न जिलों में त्रिशूल मार्च निकाला जाएगा, जिसका उद्देश्य पंजाब में रह रहे हिंदुओं को न्याय और सुरक्षा दिलाना है।

Advertisements

मार्च का कार्यक्रम, मार्च का शुभारंभ: 20 दिसंबर को होशियारपुर से होगा और पंजाब के विभिन्न जिलों में त्रिशूल मार्च कार्यक्रम किया जायेगा, 29 दिसंबर  अमृतसर में विश्राम होगा। जिला प्रधान राजिंदर शिंदा ने कहा कि 1984 के दंगा पीड़ितों की तर्ज पर आज तक  पंजाब के विभिन्न ज़िलों में आतंकवाद के दौर में शहीद हुए 35000 निर्दोष हिंदुओं को किसी भी सरकार द्वारा इतना समय बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया और न ही किसी सरकार ने हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए कोई ठोस पहल की है। राजिंदर राणा ने कहा कि लंबे समय से हिंदू समाज की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और सरकारें कई बार हिंदू संगठनों को दबाने तथा उनके साथ दमनकारी व्यवहार (धक्केशाही) करती हुई नजर आती हैं।पंजाब की सुरक्षा स्थिति पर पंजाब कि मोजूदा सरकार गंभीर नहीं है। 

उपाध्यक्ष रजिन्दर राणा ने कहा कि पंजाब आज एक बेहद भयावह दौर से गुजर रहा है।अमृतसर सहित जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी पंजाब के लिए एक बड़ी चेतावनी है।उन्होंने कहा कि दिल्ली बम काण्ड के बाद पंजाब आतंकवाद के निशाने पर है और पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और सरकार व प्रशासन स्थिति को संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी लगातार पंजाब को निशाना बना रहे हैं और आए दिन ग्रेनेड फेंकने और बम धमाकों की धमकियाँ दे रहे हैं।पंजाब के कई जिलों में बम धमाके करने की धमकियाँ मिलना अत्यंत गंभीर मामला है, लेकिन इसके बावजूद पंजाब सरकार इन खतरों पर कोई ठोस कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आ रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा अध्यक्ष राहुल खन्ना ने कहा कि विभिन्न जिलों में आए दिन हिंदुओं पर हमले और हत्याएँ हो रही हैं।

इसके बावजूद सरकारें उन कातिलों को पकड़ने के बजाय उन हिंदू नेताओं को दबाने में लगी हैं, जो इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकारों द्वारा हिंदू संगठनों और नेताओं पर की जा रही यह धक्केशाही पंजाब को अंधकार की ओर धकेल रही है। जो लोग अपने अधिकारों और न्याय की माँग कर रहे हैं, उन्हीं को चुप कराने की कोशिश की जा रही है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। 

मार्च के दौरान शिव सेना हिंदोस्तान द्वारा हिंदू समाज से जुड़े मुद्दों पर प्रत्येक जिले के डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे, जिसमें हिंदुओं की मांगों पर तत्काल कार्रवाई की माँग की जाएगी।इस अवसर पर जिला चेयरमैन विवेक वीज़ल, सपना सिटी प्रधान, जिला मजदूर यूनियन प्रधान अमन शर्मा, भूपिंदर कुमार, सतीश कुमार, रविन्दर, राजकुमार जैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here