Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur विधायक ज़िम्पा ने मोना मेमोरियल चर्च के पास हैरिटेज लाइटों का किया...

विधायक ज़िम्पा ने मोना मेमोरियल चर्च के पास हैरिटेज लाइटों का किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज मोना मेमोरियल चर्च के समीप स्थापित की गई हैरिटेज लाइटों का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोनालिका उद्योग के सहयोग से लगाई गई ये हैरिटेज लाइटें न केवल क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाएंगी, बल्कि आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेंगी।

Advertisements

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि मोना मेमोरियल चर्च एक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी आते-जाते हैं। हैरिटेज लाइटों की स्थापना से शाम और रात्रि के समय यहां पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे चर्च आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी कम होंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए उसकी विरासत को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने सोनालिका उद्योग का धन्यवाद करते हुए कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत उद्योगों द्वारा इस प्रकार के कार्य किए जाना समाज के लिए प्रेरणादायक है। विधायक ज़िम्पा ने आगे कहा कि आने वाले समय में होशियारपुर शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए ऐसे ही प्रयास किए जाएंगे।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सोनालिका उद्योग से अतुल शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी, पार्षद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहरवासियों के लिए लाभकारी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here