
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान जे.बी.बहल के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रकल्पों के तहत तेरा आसरा सेवा घर में रह रहे बुजुर्ग बलवीर सिंह जो की पिछले लंबे समय से एक आंख से पीड़ित था और दूसरी आंख से बहुत कम नजर आता था। सोसाइटी की ओर से उसका निशुल्क ऑपरेशन करवाया गया। जिसके तहत कंवर अस्पताल में संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्री अविनाश राय खन्ना पूर्व राज्यसभा सदस्य उनकी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना डा.विजेंद्र कंवर व डा. दीपा कंवर डा. मनप्रीत कौर (एस. एम. ओ.) एवं चेयरमैन प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री खन्ना ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। और रोटरी आई बैंक द्वारा किए जा रहे कार्यों को मूल्यांकित नहीं किया जा सकता। क्योंकि नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस अवसर पर आंखों की माहिर डा. मनप्रीत कौर ( एस. एम.ओ.) ने आंखों की संभाल के बारे में विशेष सुझाव देते हुए कहा कि अपनी आंखों की जांच समय समय पर करवाते रहे।इस अवसर पर डा. विजेंद्र कंवर एवं डा दीपा कंवर ने सोसाइटी द्वारा किए जा रहे मानवता की सेवा हेतु उठाए जा रहे कदमों की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही कंवर अस्पताल में नेत्रदान संबंधी बड़े स्तर पर जागरूकता शिविर लगाया जाएगा ताकि जो लोग अंधेरी जिंदगी जीने को मजबूर है उन्हें सोसाइटी की और से कॉर्निया ट्रांसप्लांट करवा कर रोशनी प्रदान की जां सके और उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी अपील की कि वह भी इस नेक कार्य में सोसाइटी का सहयोग करें।
चेयरमैन संजीव अरोड़ा व जे. बी. बहल ने मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित सदस्यों को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों संबंधी अवगत करवाते हुए बताया कि सोसाइटी द्वारा अब तक 4148 लोगों को नई आंखें लगवा कर रोशनी प्रदान की जा चुकी है और श्री अरोड़ा ने नेत्रदान की प्रक्रिया संबंधी बताते हुए कहा कि अगर आपके किसी प्रियजन की मृत्यु होती है तो उसकी आंखें 6 से 8 घंटे के भीतर दान की जा सकती हैं। बेशक उसने प्रण पत्र भरा हो या ना भरा हो आपने सिर्फ सोसाइटी के किसी भी सदस्य को एक फोन करना होता है और सोसाइटी के मेंबर विशेषज्ञ टीम को साथ लेकर उस जगह पहुंच जाएंगे जहां मृत शरीर रखा होगा और आंख लेने की प्रक्रिया 15 से 20 मिनट में पूरी कर ली जाती है इस अवसर पर कंवर अस्पताल के डायरेक्टर जसबीर कंवर,प्रो. दलजीत सिंह, मदनलाल महाजन, अश्विनी कुमार दत्ता, जगदीश अग्रवाल, दविंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा अमित नागपाल, ए.एस. कंग, प्रो. सी. वी. अरोड़ा, कृष्ण किशोर, तेरा आसरा सेवा घर की संचालिका रजिंद्र कौर अमृतजोत सिंह व अन्य उपस्थित थे।












