Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur रिलायंस इंडस्ट्रीज  चोहाल में “रिलायंस फैमिली डे”  के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित

रिलायंस इंडस्ट्रीज  चोहाल में “रिलायंस फैमिली डे”  के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिलायंस के संस्थापक चेयरमैन धीरूभाई अंबानी की जयंती पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चोहाल, होशियारपुर में च्च्रिलायंस फैमिली डेज्ज् गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें माता की चौकी, आम जनता के लिए मेडिकल कार्निवल, परिवार और बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं, रिलायंस गॉट टैलेंट, रक्तदान शिविर, “रिलायंस फैमिली डे” मेगा इवेंट आदि आयोजित किए गए। च्च्रिलायंस फैमिली डे मेगा इवेंटज्ज् का आयोजन अंबर पैलेस में किया गया।

Advertisements

जिसमें लगभग ८०० कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। सभी लोगों ने फन फेयर तथा डिनर पार्टी का आनंद लिया। जाने-माने पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने पंजाबी गाने गाकर वहां उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन साइट प्रेसिडेंट राजेश अरोड़ा ने किया तथा उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रिलायंस धीरूभाई अंबानी की सोच की उपज है। श्री अंबानी की दूरदर्शी सोच, “बड़ा सोचो, तेजी से सोचो” के मूलमंत्र और अटूट दृढ़ता ने रिलायंस को भारत के सबसे बड़े निजी समूह के रूप में स्थापित किया। च्च्रिलायंस फैमिली डेज्ज् कार्यक्रम की सम्पूर्ण गतिविधियों का समापन धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन पर सभी कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पण करके किया गया। साइट एचआर हेड अविनाश सिंह ने सभी उपस्थित कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस उपलक्ष पर परवीन जॉली, अमित रॉय, रोहित तुली, भूपिंदर सिंह तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थेढ्ढ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here