
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सब-अर्बन उपमंडल के एसडीओ राजीव जसवाल ने बताया कि 8 जनवरी को 66केवी सबस्टेशन अज्जोवाल की जरुरी मरम्मत के चलते यहां से संचालित सभी 11केवी फीडर, जिनमें 11केवी सलवाड़ा शहरी, 11केवी बंजरबाग शहरी, 11केवी भागोवाल कंडी, 11केवी कक्कों कंडी तथा 11केवी अज्जोवाल कैटागिरी की बिजली सप्लाई सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।

इसके कारण भागोवाल, डूंगी चोई, सरांई, सैंचा, रसूलपुर, अज्जोवाल, होशियारपुर एनक्लेव, ग्रीन वैली कक्कों, अर्बन सिटी कक्कों, एकता एनक्लेव कक्कों, कक्कों अड्डा, नई बूसी, ब्रमजीत सज्जणा, नई आबादी मुगलपुरा, अंबे वैली, अरोड़ा कालोनी, बंगजरबाग, जैन कालोनी, अगर-नगर, दुर्गा वैली, शिवालिक इनक्लेव गली नंबर 1,2 व 3 आदि इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।











