Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सेंट्रल टाउन में 30 लाख की लागत से इंटरलॉक सड़क का शिलान्यास,...

सेंट्रल टाउन में 30 लाख की लागत से इंटरलॉक सड़क का शिलान्यास, क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक सुविधा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने सेंट्रल टाउन क्षेत्र में करीब 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इंटरलॉक सड़क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सड़क शिव मंदिर से शुरू होकर सेंट्रल टाउन के भीतर बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Advertisements

विधायक जिंपा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल टाउन में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पहले ही ट्यूबवेल आधारित वाटर सप्लाई का कनेक्शन दिया जा चुका है। सड़क निर्माण और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं के मजबूत होने से इलाके के लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता रही है।

अपने संबोधन में विधायक जिंपा ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान नगर निगम होशियारपुर द्वारा 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइट और पेयजल परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 43 से अधिक नए वाटर ट्यूबवेल लगाए जा चुके हैं, जिससे शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
विधायक जिंपा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंटरलॉक सड़क का निर्माण तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

इस मौके पर होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, पार्षद दृपन सैनी, प्रदीप बिट्टू, खरैती लाल कतना, मोनिका कतना, ज्ञान बांसल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने इस विकास कार्य का स्वागत करते हुए इसे सेंट्रल टाउन के लिए एक अहम उपलब्धि बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here