Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur अनदिता मित्रा को चीफ इलैक्टोरल अधिकारी बनाया जाना गर्व की बातः सुदर्शन...

अनदिता मित्रा को चीफ इलैक्टोरल अधिकारी बनाया जाना गर्व की बातः सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चुनाव आयोग भारत सरकार द्वारा आईएएस अनंदिता मित्रा को पंजाब चीफ इलैक्टोरल अधिकारी लगाया जाना गर्व की बात है। यह बात स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने उऩकी नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कही। उन्होंने कहा कि बतौर होशियारपुर के डीसी रहते हुए श्रीमती मित्रा ने अपनी अमिट छाप छोड़ी तथा उनके किए कार्यों को आज भी जिला निवासी याद करते हैं।

Advertisements

इसके अलावा उन्होंने जितने भी विभागों में कार्य किया, वहां भी वह अपनी कार्यप्रणाली एवं विनम्र स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। श्री धीर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सीनियर आईएएस अनंदिता मित्रा इस पद पर रहते हुए जहां पद की गरिमा को और बढ़ाएंगी वहीं उनके मार्ग दर्शन में होने वाले चुनाव भी पूरी तरह से पारदर्शिता एवं निष्पक्ष होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here