
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित श्री विजय आनंद जैन पाठशाला भवानी नगर में श्री आत्मानंद जैन सभा के प्रधान राकेश जैन जी बिल्लू, जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन जी की अध्यक्षता में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि अमेरिका और यू.के में रह रहे शर्मा परिवार ने स्कूल के विद्यार्थियों के स्वेटर,जुराबें, बैग,बूटों के लिए उचित राशि भेजी ।

इस मौके पर राकेश जैन, जीवन जैन, सभा के सेक्रेटरी आदित्य जैन और सदस्य नवीन जैन व अमन जैन ने यह सारी चीजें बच्चों को वितरित की।
राकेश जैन व जीवन जैन ने बच्चों को उनकी उपयोगी और आवश्यक वस्तुओं के लिए राशि भेजने के लिए दिल से धन्यवाद किया और कहा कि उनका सहयोग केवल वस्तुएं उपलब्ध कराना ही नहीं बल्कि उन बच्चों पर किया गया एक सार्थक निवेश है।












