
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। जनरल हाउस की त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर मीटिंग की गई जिसमें सरपरस्त अजीत जैन को चुनाव करवाने का कार्यभार सौंपा गया। जिस में सभा में उपस्थित अशोक जैन ने पुराने चल रहे प्रधान राकेश जैन बिल्लू जी के नाम का दोबारा प्रस्ताव रखा जिस पर सभा में सर्वसम्मति से राकेश जैन (बिल्लू) के नाम पर श्री आत्मानंद जैन सभा के प्रधान के रूप में सहमति जताई गई एवं उन्हें अपनी कार्यकारिणी बना कर बताने को कहा गया।

प्रधान राकेश जैन(बिल्लू) जी ने अपनी कार्यकारिणी एवं जैन शिक्षण निधि की कार्यकारिणी की घोषणा दिनांक 9/2/26 दिन सोमवार को की जो की इस प्रकार है। अजित जैन (सरपरस्त) राकेश जैन ‘बिल्लू‘ (प्रधान),बॉबी जैन (उप प्रधान),आदित्य जैन ( महामंत्री),नवीन जैन (जैन टाइम्स)(मंत्री),अरुण जैन( रिंकू)(कोषाध्यक्ष), हरीश जैन (सह कोषाध्यक्ष),जीवन जैन (प्रधान जैन शिक्षण निधि),मनिक जैन (सेक्रेटरी जैन शिक्षण निधि),साहिल जैन (कैशियर जैन शिक्षण निधि),अशोक जैन(सदस्य जैन शिक्षण निधि),नवनीत जैन (सदस्य जैन शिक्षण निधि)एवं अन्य निम्नलिखित सदस्यों को श्री आत्मानंद जैन सभा के कार्यकारिणी सदस्यों में,राकेश जैन( पप्पी), प्रदीप जैन( बिट्टू),गौतम जैन प्रदीप जैन(काला),रिंकू जैन,अमन जैन,लतेश जैन, ऋषभ जैन, दीपक जैन (विक्की)(पारस ज्वेलर्स), सौरभ जैन,आकाश जैन रवि जैन (जैन वीडियो लैब) घोषणा के उपरांत उन्होंने सभी सदस्यों को मिलजुल कर आगे से और भी बेहतर कार्य करते हुए समाज एवं स्कूल का कार्य और भी निपुण ढंग से करने के लिए सभी सदस्यों को अपने सुझाव साझा करने की बात भी कही एवं सभी मनोनीत सदस्यों को अपने अपने कार्यभार को संभालने को कहा।












