Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur जब सरकार बन जाती है तब सबकी होती है, बिना भेदभाव होंगे...

जब सरकार बन जाती है तब सबकी होती है, बिना भेदभाव होंगे काम, डा. रवजोत की बात का सभी ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। नगर निगम में सुपर सकर मशीन जनता को समर्पित करने हेतु आयोजित प्रभावशाली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत ने अपने संबोधन में एक ऐसी बात की, जिसका न केवल सभी ने स्वागत किया बल्कि उनकी सराहना भी की।

Advertisements

डा. रवजोत ने कहा कि जब सरकार बन जाती है तो वह सभी की होती है और नगर निगम में आप पार्षदों के साथ-साथ अन्य पार्टियों के पार्षदों के भी काम बराबर एवं बिना भेदभाव के होंगे। डा. रवजोत ने कर्मियों की मांगों पर जहां ध्यान दिए जाने का आश्वासन दिया वहीं विधायक जिम्पा एवं मेयर द्वारा रखी गईं मांगों को पूरा करने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के समस्त पार्षदों की बैठक करके सभी की डिमांड ली जाएगी और विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी भी अपने ही साथी हैं तथा यह शहर हमारा है और हम सभी इसे मिलकर विकसित शहर बनाएंगे। इसी दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में स्वच्छ भारत के तहत आई मशीन एवं पंजाब सरकार का इसमें क्या शेयर है संबंधी पूछे गए सवाल का जवाब हंसी में देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब भी अपना है और केन्द्र भी, यह देश भारत भी तो हमारा ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here