
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सबअर्बन उपमंडल के एसडीओ राजीव जसवाल ने बताया कि 25 फरवरी को 220 केवी सब-स्टेशन होशियारपुर से संचालित 11 केवी सैटेलाइट फीडर की जरुरी मरम्मत के कारण बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

इसके कारण खानपुर, ग्रीन एवेन्यू, अखलासपुर, टांडा रोड पर पड़ती इंडस्ट्री, पैट्रोल पंप एवं पैलेस व सिनेमा, डगाणा कलां, आदि इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।












