
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन धीर नतमस्तक हुए। इस अवसर पर पं. कमलेश शर्मा ने उन्हें सिरोपा व हार पहनाकर आशीर्वाद दिया।

सुदर्शन धीर ने कहा कि बाबा सोढल की कृपा से वर्ष 1971 में उन्होंनें अपने साथियों सहित जिसमें कस्तुरी लाल कपूर, मनोहर धीर, राजन रत्ती, सुरिंद्र शर्मा व अन्य साथी शामिल थे, ने कार सेवा की शुरूआत की थी और बाबा जी की मुर्ति स्थापित की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस स्थान पर आकर काफी शांति मिलती है और बाबा जी के आशीर्वाद से आज उनकी ही नहीं बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की झोलियां भी भर रही हैं।












