
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोर कमेटी सदस्य संजीव तलवाड़ के ताया के बेटे अलख तलवाड़, जोकि दिल्ली में रहते हैं, के बेटे आदित्य तलवाड़ ने यूपीएससी परीक्षा में आल इंडिया 270 रैंक प्राप्त करके सफलता हासिल की है।

आदित्य की सफलता पर तलवाड़ परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे गर्व का पल बताया। संजील तलवाड़ ने कहा कि अलख उनका छोटा भाई है और वह दिल्ली में सैटेल है तथा उनके भतीजे ने यह सफलता प्राप्त करके परिवार को गौरवांवित किया है।












