Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur धीर कौशल गौत्र जठेरों का वार्षिक उत्सव श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ...

धीर कौशल गौत्र जठेरों का वार्षिक उत्सव श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धीर कौशल गौत्र जठेरों का वार्षिक उत्सव बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सेठ राजन धीर एवं सेठ मुकेश धीर ने विशेष रुप से पहुंचकर जठेरों के स्थान पर माथा टेका और सभी को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। इस मौके पर प्रधान व पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर की अगुवाई में सरजीवन धीर व शिव धीर ने उन्हें सम्मानित किया और उत्सव में पहुंचे सभी परिवारों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Advertisements

इस अवसर पर सुदर्शन धीर ने बताया कि मंदिर में हाल का लैंटर सभी के सहयोग से डाला गया है तथा मंदिर को बनाने हेतु भी समस्त धीर परिवार सदैव अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी परिवारों से आह्वान किया कि वह वार्षिक उत्सव के बिना भी मंदिर में आने का प्रयास करते रहें ताकि अपने पूर्वजों का आशीर्वाद हमें मिलता रहा और सभी पर उनकी कृपा बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here