Tuesday, October 6, 2026
Home Education जैम्स स्कूल में मिस्टर चंददीप सुदन का प्रेरणादायक वी टॉक शो का...

जैम्स स्कूल में मिस्टर चंददीप सुदन का प्रेरणादायक वी टॉक शो का आयोजन, किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर में विश्व स्तरीय पैरा ताइकांडों नैशनल व इंटरनैशनल चैंपियन मिस्टर चंददीप सिंह सुदन का प्रेरणादायक वीटॉक शो का आयोजन किया गया। चंददीप सिंह सुदन के साथ उनके माता‐पिता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements

सर्व प्रथम मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ भेंट करने के तत्पश्चात गणेश वंदना प्रस्तुत की गई तथा इसके पशचात स्कूल के टौरिंन्स बैंड द्वारा आशायें गाने से समय बांध कार्यक्रम का आगाज हुआ। गौरवतलब है कि जम्मू और कश्मीर से संबंध रखने वाले सुप्रसिद्ध पैरा‐अलोम्पियन चंददीप सिंह सुदन ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में ऐतिहासिक जीत हासिल की, वहीं पैरानैशनल चैंपियनशिप में दो बार सिल्वर मैडल जीतकर भारत वर्ष का नाम पूरे जगत में ऊँचा किया। वहीं एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल और पाँच बार राष्ट्रीय स्तर में स्वर्णपदक विजेता रहे। चंदनदीप सिंह सुदन ने स्केंटिंग में भी कई पदक जीते।

चंददीप सिंह सुदन ने छात्रों से अपनी संघर्ष यात्रा और आत्मविश्वास की कहानी सांझा की जो छात्रवर्ग के लिए एक बड़ा उदाहरण है व यह दिखाती है कि सच्ची लग्न होने से कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती है। यहीं कारण है कि ताइकांडों, तैराकी व स्केटिंग खेलों में दमदार प्रदर्शन के लिए वह जाने जाते हैं। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका महिमामय व्यक्तित्व बच्चों को यह संदेश देता है कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर अभ्यास , अनुशासन और सकारात्मक सोच बहुत आवश्यक है। उनके योगदान से न केवल खेलक्षेत्र में बल्कि समाज में यह भी सिद्ध होता है कि शारीरिक अक्षमता कुछ कर गुजरने व जीतके रास्ते में बाधा नहीं बनती है। मानसिक परिस्थितियों व समय प्रबंधन द्वारा हर कार्य संभव है।

चंददीप सिंह सुदन ने अपने संघर्ष पूर्ण जीवन अनुभवों और सफलता की यात्रा को सांझा करते हुए कहा कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने चार साल लम्बे संघर्ष के बाद कार चलाने का लाईसेंस प्राप्त किया। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को अत्यंत प्रेरित किया। छात्रों नें  चंददीप से उनके खेल संबंधी कई रोचक सवाल भी किए, जिनका उन्होंने बाखुबी जवाब दिए। वीटॉक के मेज़बान मैत्रेय गुप्ता व हरनीत कौर ने नैशनल चैंपियन का स्कूल में आने व छात्रवर्ग से बातचीत करने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान चंददीप ने विद्याथियों द्वारा लगाई गई आर्ट व पेंटिग प्रर्दशिनी देखी व छात्रों से उनके आर्ट बारे जाना व छात्रों को हमेशा साकारात्मक सोच रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल ने अपने संबोधन में कहा कि चंददीप सिंह सुदन जैसे विश्वविख्यात खिलाड़ी हर बच्चे के लिए एक सच्चे रोलमॉडल हैं। उनकी उपलब्धियाँ यह सिखाती हैं कि दृढ़निश्चय और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अन्त में श्री वासल ने कहा कि इस प्रकार के सत्र विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीईओ राघव वासल विश्वजिेता पैराचैंपियन को बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया तथा कहा हौंसले बुलंद हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। युवा खिलाड़ी चंददीप सिंह सुदन इसकी सशक्त मिसाल हैं। स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र कहा कि मिस्टर सुदन के चरित्र से विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा और सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here