
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्राचीन मंदिर सिद्ध बाबा बालक नाथ प्रबंधक सभा एवं कुठियाल भजन मंडली सलवाड़ा की ओर से 33वां वार्षिक भंडारा एवं जागरण 5 अप्रैल दिन रविवार को मोहल्ला सलवाड़ा, भरवाई रोड, होशियारपुर में श्रद्धापूर्वक करवाया जाएगा।

इस संबंधी जानकारी देते हुए संचालक नछत्तर लाल ने बताया कि सुबह ज्योति पूजा, हवन, झंडा पूजन व कन्या पूजने के उपरांत भंडारा आरंभ किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि प्रवीण सैनी, गुरबक्श सैनी (हरियाणा वाले) रात 9 बजे जगराते का उद्घाटन करेंगे। उन्होंनें बताया कि 7 अप्रैल को बाबा बालक नाथ जी (दिओट सिद्ध) के दर्शनों के लिए सलवाड़े मंदिर से सुबह 10 बजे बस रवाना की जाएगी।











