
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा रजि. होशियारपुर प्रधान राकेश जैन बिल्लू की अध्यक्षता में परम पूज्य गणिवर्य डॉ श्री इंद्रजीत विजय जी महाराज साहिब आदि ठाणे 3 की शुभ निश्रा में होशियारपुर नगर में कांगड़ा तीर्थोद्वारिका परम पूज्य महत्तरा साध्वी मृगावती श्री जी म. सा. जी का 100वां जन्म शताब्दी वर्ष बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

इस अवसर पर सभा के सरपरस्त अजीत जैन, महामंत्री आदित्य जैन, महावीर जैन सभा से अनिल जैन,रमेश जैन, प्रेरणा मंडल से कन्वी जैन ने अपने सुंदर भाव गुरुदेव के प्रति एवं छोटे बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति,नाटक एवं कविताओं द्वारा एवं भजनों द्वारा गुरुनी जी के जीवन चरित्र को दर्शाया।
उस उपरांत परम पूज्य गणिवर्य डॉ इंद्रजीत विजय जी महाराज साहिब ने साध्वी श्री के बारे में बहुत से वृत्तांतो का वर्णन किया।इसी कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव जी के 60 वे वर्धमान ओली तप के पारने की बोली करवाई गई जिसका लाभ श्री सतपाल,राकेश जैन,रवीश जैन,शिवेंद्र जैन परिवार द्वारा लिया गया। कार्यक्रम समापन पर अल्पाहार की व्यवस्था स्कूल के प्रांगण में की गई।
इस अवसर पर सभा के सरपरस्त श्री अजीत जैन, प्रधान राकेश जैन(बिल्लू),महामंत्री आदित्य जैन, मंत्री नवीन जैन, कोषाध्यक्ष अरुण जैन (रिंकू), सह कोषाध्यक्ष हरीश जैन, जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, सेक्रेटरी मनिक जैन, कैशियर साहिल जैन, महावीर जैन सभा जैन कॉलोनी से अनिल जैन, नरिंदर जैन, गोविंद गोपाल, रमेश जैन, अशोक जैन, राकेश जैन, अमन जैन,गौतम जैन, रिंकू जैन, सौरभ जैन, राजेश जैन, स्वर्ण जैन, मोहित जैन, प्रदीप जैन, रजनी जैन, गीता जैन, मंजू जैन, संयोगिता जैन, संगीता जैन, प्राची जैन,प्रवेश जैन, रचना जैन, रजनी जैन, मीनू जैन, करिश्मा जैन, नीतू जैन एवं अन्य बहुत से भक्तों ने लाभ लिया।












