
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कथा वाचक सचिन शास्त्री की तरफ से वृंदावन में श्री मद्भागवत कथा किए जाने संबंधी होशियारपुर से यात्रियों से भरी बस वहां के लिए गत सायं रवाना हुई। इस मौके पर युवा वाहिनी समिति के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा ने यात्रियों को शुभकामनाएं भेंट करते हुए रवाना किया। यात्रियों ने बांके बिहारी लाल की जय के जयकारों के साथ यात्रा प्रारंभ की।

इस अवसर पर अश्वनी शर्मा छोटा ने कहा कि वह लोग बहुत ही सौभाग्यशाली होते हैं जो धार्मिक यात्राओं पर जाते हैं तथा ऐसे में अगर श्री वृंदावन धाम में कथा करने का मौका मिले तो वह सोने पे सुहागा के समान है, जिसे हम प्रभु की अपाल कृपा कह सकते हैं। इस मौके पर सचिन शास्त्री ने बताया कि उनके द्वारा 2 अप्रैल सायं से 8 अप्रैल तक कथा की जाएगी। इस अवसर पर अमित गुप्ता, सुभाष चंद्र, लाडी दिवाना, विकास शर्मा, बलजीत जीतू व शेशी शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।












