
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री दादी कोठी जैन प्रबंधक कमेटी की तरफ से गांव फतेहपुर (गढ़शंकर) में जठेरों का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक डा. इशांक कुमार व स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर विशेष तौर से पहुंचकर सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने समूह जैन बिरादरी को जठेरों के सम्मेलन की बधाई दी।

इस मौके पर प्रबंधकों की तरफ से श्री दादी कोठी के प्रधान अनिल जैन गोगी व कैलाश जैन ने विधायक इशांक व श्री धीर को सम्मानित किया।












