
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाल ठाकरे के स्थानीय कार्यालय कमेटी बाजार से जारी प्रेस नोट में शिवसेना प्रधान रणजीत राणा ने चण्डीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर खालीस्तानी आंतकवाद द्वारा ग्रेनेड से किए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है बेशक कोई जानी नुकसान नहीं हुआ परन्तु भारतीय जनता पार्टी द्वारा उस वक्त मौन धारण किया जब यही खालिस्तान आंतकवादी शिवसेना और हिंदू संगठनों पर हमले कर रहे थे ।

इस अवसर पर रणजीत राणा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान को समझना चाहिए कि पंजाब में थानों पर ग्रेनेड हमले हो रहे हैं शिवसेना और हिंदू संस्थाओं के नेताओं को खालिस्तानी आंतकवादियों द्वारा निशाना बनाया गया है पंजाब में बम ब्लास्ट लूटपाट और गोलियों की बोछारों से पंजाब में अमन शांति को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। पंजाब सरकार उभरते हुए आंतकवाद को रोकने में असफ़ल सिद्ध हुई है आम आदमी पार्टी की सरकार को समझना चाहिए कि पंजाब ने 20 साल तक आतंकवाद कि कल दौर का का संताप झेला है जिसके फल स्वरुप पंजाब बाकी राज्यों से पिछड गया है दोबारा ऐसा दौर ना आए इसलिए पंजाब सरकार से अपील है कि इस हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ।












