
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्वच्छता बिन सेवा धर्म वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से वृद्ध आश्रम राम कॉलोनी कैंप में वृद्धो का सांझा जन्मदिन मनाया गया। इसमें मुख्य तौर पर डॉक्टर राज कुमार मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट होशियारपुर अतिथि थे। डॉ राजकुमार ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना तथा उनके साथ समय व्यतीत किया। डॉ राजकुमार ने बुजुर्गों के साथ मिलकर केक काटा डॉ राजकुमार ने कहा कि हमारी संस्कृति ऐसी है की जिसमें बुजुर्गों को पूजा जाता है। हम तो यह चाहते हैं कि संसार में ऐसा हो की वृद्ध आश्रम की जरूरत ही ना पड़े डॉ राजकुमार ने सोसाइटी की प्रशंसा भी की डॉ राजकुमार के द्वारा नए सदस्यों को भी सोसाइटी में ज्वाइन करवाया गया तथा समिति के पुराने सदस्यों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा की सभी लोगों को बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए अंत में डॉ राजकुमार ने कहा कि वह सोसाइटी के साथ हर समय खड़े हैं तथा ऐसे नेक कामों में वह सोसाइटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस प्रोग्राम के अंत में सोसाइटी के सदस्यों ने डॉ राजकुमार का धन्यवाद किया सभी सोसाइटी के सदस्यों ने मिलकर सालाना मीटिंग भी कि जिसमें आने वाले समय पर क्या-क्या लोगों की भलाई के प्रोग्राम करने हैं बताया गया तथा पिछले साल का लेखा जोखा रखा गया।












