Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभायात्रा का किया स्वागत

भाजपा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शोभायात्रा का किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक होंने वाली श्रीमदभागवत कथामृत के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसका भाजपा कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया और उपस्थित कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस दौरान शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और एकता का संचार करते हैं।

Advertisements

उन्होंने दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा समाजहित में किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। अंत में सभी श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करें। इस मौके सुरेश भाटिया, डा. बिंदुसार शुक्ला, भारत भूषण वर्मा, कमलजीत सेतिया, अमरजीत सिंह लाडी, प्रेम बजाज, चिंटू हंस, पार्षद नरिंदर कौर, तरसेम मोदगिल, संतोष वशिष्ठ, हेमलता विग, अर्चना वर्मा, अंजना शर्मा, यशु जैन, पवन शर्मा, अश्वनी छोटा, अरुण जैन, भूषण कुमार शर्मा, चंद्रशेखर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here