Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सुबह जिला होशियारपुर के एक्साइज सर्कल दसूहा के अंतर्गत संवेदनशील “मंड” क्षेत्रों में बड़े स्तर पर अंतर-जिला संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब निर्माण पर रोक लगाना, राजस्व हानि को रोकना तथा जन स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

Advertisements

इस अभियान की समग्र निगरानी एसएसपी संदीप मलिक और सहायक आबकारी कमिश्नर हनुवंत सिंह द्वारा की गई, जबकि मौके पर कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी अधिकारी होशियारपुर-2 प्रीत भुपिंदर सिंह ने किया। उनके साथ डीएसपी दसूहा हरगुरदेव सिंह, एसएचओ दसूहा अमरजीत कौर, एसएचओ तलवाड़ा सतपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

संयुक्त अंतर-जिला अभियान में होशियारपुर आबकारी विभाग, गुरदासपुर आबकारी विभाग और पंजाब पुलिस की टीमों ने भाग लिया। आबकारी टीम में इंस्पेक्टर परविंदर कुमार, अजय कुमार, रशपाल सिंह, लवप्रीत सिंह और कुलवंत सिंह शामिल रहे, जबकि गुरदासपुर रेंज से इंस्पेक्टर दीपक, पंकज गुप्ता और कश्मीर सिंह ने सहयोग दिया।

सहायक कमिश्नर हनुवंत सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुआ और छह घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। इस दौरान ब्यास नदी के किनारे स्थित संवेदनशील “मंड” क्षेत्रों, विशेषकर गांव भिखोवाल, टेरकियाना और सैदपुर में व्यापक तलाशी ली गई। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जल स्रोतों के निकट होने के कारण इन इलाकों को अवैध शराब निर्माण के लिए संवेदनशील माना जाता है।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बरामद सामग्री में 15 टिन, 8 लोहे के ड्रम, 4 चालू भट्टियां, 5 प्लास्टिक कैन, 95 तिरपालों में लगभग 50,000 किलोग्राम लाहन (फर्मेंटेड वॉश) तथा 75 लीटर अवैध शराब शामिल है।

सहायक कमिश्नर आबकारी  ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां अवैध आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने, राजस्व की रक्षा करने और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने  स्पष्ट किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में इस प्रकार के अभियान आगे भी और तेज किए जाएंगे तथा आबकारी कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह संयुक्त प्रयास अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here