
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिज़ एैक्सिलैंट के विद्यार्थियों ने यूथ क्लब फुटबाल टूर्नामैंट में हिस्सा लिया जो कि गांव पट्टी में करवाया गया जिसमें 32 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें हिज़ एैक्सिलैंट के विद्यार्थी रनर अप ट्राफी के साथ विजेता रहे। जिसमें हिज़ के विद्यार्थी करन शर्मा, तनवीर, हरमन, तेजवीर, जसमीत सिंह, रनवीर सिंह, समरदीप, ऐमन जसवाल, अगमजोत सिंह, हरमनजोत, आदित्य कौशल, इश्मानजोत, शिवेन शर्मा, नैतिक, आर्यन शाला, सचिन, हरजोत सिंह, साहिलप्रीत सिंह, राजदीप ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। इस में रनवीर सिंह का बैस्ट प्लेयर चुना गया।

इन सभी उपलब्धियों को देखते हुये स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल के चेयरमैन डाॅ.आशीष सरीन ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा बच्चों के माता-पिता को बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने एम.डी.सर का भी धन्यवाद किया जोकि उन्होंने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए उत्साहित किया तथा उनका समर्थन किया।












