
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि नगर निगम में वोटर सूचियों का प्रारूप जारी करते समय बहुत सी धांधलीया देखने को मिली थी जिसके खिलाफ 200 के करीब लोगो ने ऐतराज दिए थे। भारतीय जनता पार्टी ने कमिशनर ,नगर निगम ,डिप्टी कमिशनर होशियारपुर तथा राज्य चुनाव आयोग को अपने ऐतराज भेजकर यह यह स्पष्ट करने को कहा था की वोटर सूचियां निगम के द्वारा बनाये गए नक़्शे के मुताबिक बनेगी या फिर नोटिफिकेशन में बताई गई सीमाओं के अनुसार।

उन्होंने कहा कि नक़्शे तथा नोटिफिकेशन की सीमाओं में अंतर होता है तो नोटिफिकेशन की सीमाएं ही वार्ड की सीमा तह करती है। प्रशासन की चुप्पी के बाद भाजपा क प्रतिनिधि मंडल तीक्ष्ण सूद के नेतृत्व में ADC ( विकास)को मिला तथाउससे मांग रखी की जनता को इसके बारे में जल्दी बताया जाए ताकि वोटर सूचियों किसके मुताबिक है ताकि लोग अपने ऐतराज उसी के अनुसार दे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा बदनीयती से होशियारपुर नगर निगम का चुनाव चोरी करने के लिए यह सारी धपलेबाजी की गई थी। परन्तु भाजपा के सख्त स्टैंड के कारण अंततः सरकार को झुकना पड़ा तथा 10 -5 -26 को राज्य चुनाव अयोग द्वारा जारी किय गए पत्र में जिलाधीश होशियारपुर को निर्देश दिय गए है कि नए सिरे से वोटर सूचि का प्रारूप बनाकर 18 मई तक जारी किया जाए। जिस पर 19 -5 -26 से लेकर 25 -5 -26 तक ऐतराज मांगे जाये । उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा मामले के स सज्ञान लेकर उचित करवाई करने से भाजपा की बड़ी जीत हुई है।उन्होंने जिला स्थानीय अधिकारियों का भी आभार प्रगट किया। जिन्होंने चुनाव आयोग को सही स्थिति की जानकारी दी जिससे चुनाव आयोग ने वोटों में होने वाली घपलेबाज़ी को रोकने के लिए कदम उठाया है।











