Sunday, November 8, 2026
Home Hoshiarpur विधायक ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 8 में 58 लाख रुपए की लागत...

विधायक ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 8 में 58 लाख रुपए की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य का करवाया शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज वार्ड नंबर 8 में करीब 58 लाख रुपए की लागत से सवा दो किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

Advertisements

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि वार्ड नंबर 8 के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के मौजूदा कार्यकाल के दौरान इस वार्ड में अब तक लगभग ढाई करोड़ रुपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। इनमें सड़क निर्माण, गलियों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था तथा अन्य जनहित कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड के विकास को गति दी जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक ज़िम्पा का धन्यवाद किया और कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पार्षद मुखी राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here