
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कॉकरोच जनता पार्टी… अब आप सोचेगें कि यह कैसा नाम हुआ। आपको बता दें कि यह एक नाम भी है और पार्टी भी। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है और इसे बड़े-बड़े नेता भी ज्वाइंन कर रहे है। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सीजेआई ने एक बयान में युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से कर दी। हालांकि बाद में उन्होंनें सफाई में कहा कि उनका इशारा फर्जी डिग्री हासिल करने वालों की ओर था, न कि देश में युवाओं की तरफ। ये असल में राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक्स का एक हैंडल है, जो राजनीतिक व्यंग के तौर पर सोशल मीडिया का ध्यान खींच रहा है। इसके बायो में बताया गया है कि यह युवाओं का राजनीतिक मोर्चा है।

यह युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा वाली सोच पर काम करता है। क्योंकि ये हैंडल सीजेआई के बयान के बाद बनाया गया है इसलिए इसे इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पार्टी को ज्वाइन करने की योग्यता भी खास है। इसके लिए अपको बेरोजगार होना चाहिए और आलसी भी। आप कम से कम 11 घंटे ऑनलाइन रह लेते हों तो ये पार्टी आपको सदस्य बना लेगी। हालांकि फिलहाल इसे TMC सांसद मोइना मित्रा और कीर्ति आजाद जैसे बड़े राजनीतिज्ञों का सपोर्ट मिल गया है। उन्होंने इसे फॉलो कर लिया है। इस पार्टी के व्यंग लोगों को पसंद आ रहे हैं, इसका सबूत है सिर्फ 24 घंटे में हुए 10000 फॉलोअर्स। फिलहाल, इस हैंडल पर 33000 फॉलोअर्स हो चुके हैं। जिन्हें ये कॉकरोच ही कहते हैं।












