Sunday, October 18, 2026
Home National फेविकोल बनाने वाली फैक्ट्री में फटा बॉयलर, धमाके से गिरा लेंटर, कर्मचारी...

फेविकोल बनाने वाली फैक्ट्री में फटा बॉयलर, धमाके से गिरा लेंटर, कर्मचारी मलबे में फंसे

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर 2224 में बड़ा औद्योगिक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। क्लासिक कोल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में आग लग गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त फैक्ट्री में फेविकोल बनाने का काम किया जाता है। हादसे के दौरान फैक्ट्री का लेंटर भी गिर गया, जिससे अंदर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उस समय फैक्ट्री में करीब 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे।

Advertisements

वहीं फैक्ट्री के बाहर कार्य कर रहे 7 से 8 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री के अंदर अभी भी दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। पुलिस व प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here