
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जय मां भामेश्वरी दुर्गा मंदिर, भाम में संगीतमय श्री रामायण जी के पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य सेवादार बहन विनोद जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाठ का 25 मई को भोग डाला गया और संकीर्तन मंडली द्वारा बहुत ही मधुर एवं रसमयी कीर्तन करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सेवादार पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने बताया कि इस मौके पर बहन शांति देवी, बहन तृप्ता देवी एवं बहन कुलदीप कौर जी विशेष तौर से मंदिर पहुंचीं और मां भामेश्वरी देवी के चरणों में नतमस्तक होने उपरांत उन्होंने भी उपस्थिति को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर सेवादार गुरनाम जसवाल, मनमोहन हैप्पी, विशाल, बॉबी, नरेंद्र, हरदीप सहित बड़ी संख्या में माता के भक्त मौजूद थे।












