
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट-नीरज धीमान। पंजाब के मैरीटोरियस स्कूलों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों और दफ्तरों के समय में बदलाव किया है । अब नया समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है । इस फैसले के बाद, ‘सोसैटई फॉर प्रमोशन ऑफ क्वालिटी एजुकेशन फॉर पुअर एंड मैरीटोरियस स्टूडेंट्स ऑफ पंजाब’ ने कक्षा 11वीं की काउंसलिंग लिस्ट और शेड्यूल में बड़ा संशोधन किया है ।

11वीं की 4600 सीटों पर होना है दाखिला आपको बता दें कि राज्य के 10 मैरीटोरियस स्कूलों (जिसमें तलवाड़ा स्कूल केवल लड़कियों के लिए है) में 11वीं कक्षा की कुल 4,600 सीटों (2,875 लड़कियां और 1,725 लड़के) के लिए 1 मार्च 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी । परीक्षा में योग्य पाए गए उम्मीदवारों की पहली काउंसलिंग 22 मई 2026 को पूरी हो चुकी है । अब नए समय (सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे) के अनुसार आगे का रिवाइज्ड शेड्यूल इस प्रकार है:
· 29 मई 2026 (शुक्रवार): लड़कियां (लड़ी नंबर 1 से 700) | लड़के (लड़ी नंबर 1 से 580)
· 30 मई 2026 (शनिवार): लड़कियां (लड़ी नंबर 701 से 1400) | लड़के (लड़ी नंबर 581 से 1160)
· 01 जून 2026 (सोमवार): लड़कियां (लड़ी नंबर 1401 से 2100) | लड़के (लड़ी नंबर 1161 से 1740)
· 02 जून 2026 (मंगलवार): लड़कियां (लड़ी नंबर 2101 से 2800) | लड़के (लड़ी नंबर 1741 से 2320)
· 03 जून 2026 (बुधवार): लड़कियां (लड़ी नंबर 2801 से 3510) | लड़के (लड़ी नंबर 2321 से 2889)
आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर मैरीटोरियस सोसाइटी के सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि काउंसलिंग की बाकी सभी शर्तें और नियम पहले जारी किए गए पब्लिक नोटिस के अनुसार ही रहेंगे । छात्रों और अभिभावकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे काउंसलिंग और अन्य बदलावों की ताजा जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ssapunjab.org/ पर लगातार नजर बनाए रखें ।












