Tuesday, October 27, 2026
Home National अंबाला में जिंदल पेट्रो फोम फैक्ट्री में लगी आग, दो गोदाम जलकर...

अंबाला में जिंदल पेट्रो फोम फैक्ट्री में लगी आग, दो गोदाम जलकर राख

अंबाला (द स्टैलर न्यूज़)। अंबाला के मंडोर इलाके में जिंदल पेट्रो फोम फैक्ट्री में भयानक आग लगने की खबर मिली है। इस घटना की जानकारी डायल 112 पर दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम के कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। 

Advertisements

इस बारे में जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से जानकारी मिली थी। इसके बाद तुरंत मौके पर चार गाड़ियां लेकर पहुंचे। तीन गाड़ियां अंबाला कैंट से बुलवाई गई एक साथ गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही और आग पर काबू पा लिया जाएगा। सभी गाड़ियों में तीन-तीन राउंड अभी तक लगा दिए हैं क्योंकि नजदीक में यहां पानी नहीं है। जानकारी देते हुए डीएसपी जितेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की एक फोम फैक्ट्री में आग लग गई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल गनीमत रही कि कोई कैजुअल्टी नहीं है। नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हुआ है। आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन दो गोदाम जलकर राख हो चुके हैं।

फैक्ट्री मालिक के दोस्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह वह घर पर थे उन्हें सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गई है जिसके बाद मौके पर पहुंचे इस दौरान फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है और काफी नुकसान हुआ है कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है बाकी प्रशासन मदद के लिए मौके पर है। किसी भी तरह का कोई जाने नुकसान नहीं हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here