Sunday, October 4, 2026
Home National Cockroach Janta Party ने की 3 नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति, आंदोलन तेज...

Cockroach Janta Party ने की 3 नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति, आंदोलन तेज करने की तैयारी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संगठन के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। पार्टी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह फैसला शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी पहुंच और प्रभाव बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, खोजी पत्रकार सौरव दास को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं राजनीतिक शोधकर्ता और फिल्म निर्माता विजेता दहिया तथा पूर्व प्रबंधन सलाहकार आशुतोष रांका संगठन का प्रतिनिधित्व मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर करेंगे। पार्टी ने कहा कि उसका उद्देश्य भारत के राजनीतिक विमर्श में बदलाव लाना है और यह जिम्मेदारी नई पीढ़ी के नेतृत्व के जरिए आगे बढ़ाई जाएगी। पार्टी के अनुसार, सौरव दास कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। संगठन ने उन्हें नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर आयोजित प्रदूषण विरोधी प्रदर्शनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय भी दिया। विजेता दहिया राजनीतिक शोध, लेखन और फिल्म निर्माण से जुड़े रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने कई यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रिसर्च और कंटेंट प्रोडक्शन का कार्य किया है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से ग्रेजुएट दहिया पॉवर आफ यूनिवर्स (Power of Universe) और टू हेल विद दैट जॉब (To Hell With That Job) जैसी पुस्तकों के लेखक भी हैं। इसके अलावा उन्होंने हरियाणवी फिल्मों दरारें और ओपरी पराई का लेखन और निर्देशन किया है। वहीं, अशुतोष रांका आईआईटी कानपुर और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्सके पूर्व छात्र हैं। वे पहले वैश्विक कंसल्टिंग कंपनी के लंदन कार्यालय में कार्यरत थे। पार्टी के मुताबिक, भारत लौटने के बाद वे जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहे हैं। इन नियुक्तियों की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। पार्टी का कहना है कि वह कथित NEET पेपर लीक और CBSE प्रणाली की खामियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here