Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur ’विश्व बाई-साईकल दिवस’ के अवसर पर एक बाई-साईकल रैली का आयोजन

’विश्व बाई-साईकल दिवस’ के अवसर पर एक बाई-साईकल रैली का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलायन्स क्लब होशियारपुर सरगम की ओर से 9वें ’विश्व बाई-साईकल दिवस’ के अवसर पर क्लब के सरपरस्त एैली. अशवनी कुमार दत्ता की अध्यक्षता में एक बाई-साईकल रैली का आयोजन किया गया। इस के मुख्य मेहमान इंटरनैशनल वाईस प्रैज़ीडैंट-2 एैली अशोक पुरी तथा विश्व विख्यात साईकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान थे। 9वें ’विश्व बाई-साईकल’ रैली में आई.सी.सी एैली. डॉ.एम.जमील बाली नार्थ मल्टीपल ऐडवाईज़र एैली रमेश कुमार तथा डिस्ट्रिक गर्वनर एैली हरजीत सिंह मठारू बतौर मेहमान उपस्थित हुये।  इस रैली के प्रोजैक्ट चेयरमैन पास्ट डिस्ट्रिक गर्वनर एैली.विवेक साहनी तथा सरगम के एैली नरिन्दर सिंह थे।

Advertisements

9वें ’विश्व बाई-साईकल दिवस’’ के अवसर पर मंथन करते हुये एैली अशोक पुरी ने बताया कि 1860 से नारमल डिज़ाईन में आये साईकल की महत्ता को बहुत देर बाद डब्लयू.एच.ओ. ने 2018 में 3 जून को पहली बार विश्व स्तर पर साईकल की अहमियत को जागरूक करवाने का सपना लिया है। उन्होंने कहा कि एक आम साईकल व्यक्ति के यातायात, इक्नामिक्ल के साथ सेहत के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर बलराज सिंह चौहान ने अपने तजुर्बे सांझे करते हुये बताया कि वो अब तक 3 लाख किलोमीटर से अधिक साईकल की यात्रा करने के बाद सोचते हैं कि फिटनैस के लिए तथा दवाईयों से दूर रहने के लिए साईकल से बढ़िया कोई भी साधन नही हो सकता। इस अवसर पर एैली रमेश कुमार के प्रयासों के साथ 76 साल की उम्र में साईकलिंग को अपना साथी बनाने वाले निरंजन सिंह ने भी अपने विचार सांझे किये। आज की रैली डॉ.बाली हस्पताल से शुरू होकर गुरूद्वारा कलगीधर, प्रभात चौक, श्री भगवान राम चौंक (फगवाड़ा चौंक) माता चिंतपूर्णी चौक, खानपुरी गेटी तथा रोशन ग्राऊंड से होते हुये माडल टाऊन में पहुंची।

इस अवसर पर एैली डॉ. एम.जमील बाली, एैली. हरजोत सिंह तथा एैली. अशवनी कुमार दत्ता ने साईकिलिस्ट बलराज सिंह चौहान, निरंजन सिंह तथा एैली रमेश कुमार को अपना जीवन तंदरूस्त बनाने के लिए साईकल अपनाने के लिए सम्मानित किया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए पास्ट डिस्ट्रिक गर्वनर एैली सुमेश वर्मा, एैली विवेक साहनी, एैली नरिन्दर सिंह तथा एैली मुहम्मद सलीम, गुरप्रीत सिंह तथा इंद्रमोहन सिंह का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here