
होशियारपुर, टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा से संबंधित प्रवासी भारतीय नौजवानो ले वातावरण की सुरक्षा के लिए टांडा में मिशन ग्रीन एंड क्लीन शुरू किया है। प्रवासी प्रवासी भारतियों की और से बनाई गई समाज सेवी संस्था ग्रीन ऐड के जतिंदरपाल सिंह की अगवाई में संस्था की टीम ने पहले चरण का काम पूरा किया। नगर कौंसिल प्रधान हरी कृष्ण सैनी की मौजूदगी में हाईवे के किनारे पौदे लगते हुए जतिंदरपाल सिंह ने बताया अब तक पहले पड़ाव में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और नगर की मुख्य सडक़ों के किनारे 700 के करीब पेड़ लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया इस मिशन में अमेरिका, कनाडा, इटली और फ्रांस जैसे देशों के प्रवासी पंजाबी नौजवान सहायता कर रहे हैं।

इस मिशन के लिए वालंटियर्स के साथ-साथ मज़दूरों से भी मदद ली जा रही है। उन्होंने ने बताया पौदे लगाने के साथ-साथ सडक़ों के आस पास से जंगली बूटी और कचरे की सफाई भी की जाएगी और पहले चरण में बस स्टैंड टांडा की सफाई की जाएगी। उन्होंने ने कहा सफाई के साथ-साथ लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
उन्होंने नगर निवासियों से पौदों की संभाल के लिए आगे का आग्रह भी किया। इस अवसर पर नगर कौंसिल प्रधान हरी कृष्ण सैनी ने इस कार्य की प्रशंशा करते हुए नगर कौंसिल की तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके जतिंदरपाल सिंह, हरी कृष्ण सैनी, गुलज़ार सिंह, सुरिंदरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, दलजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरदित्त सिंह, सतवंत सिंह, सिमरनजीत सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।











