Friday, October 30, 2026
Home National बैटरी हैकिंग ऐप्स पर केंद्र सरकार का शिकंजा, Google और Apple को...

बैटरी हैकिंग ऐप्स पर केंद्र सरकार का शिकंजा, Google और Apple को 7 चीनी ऐप्स हटाने के आदेश

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार ने Google और Apple को अपने ऐप स्टोर से सात चीनी ऐप्स हटाने का आदेश दिया है। सरकार ने चाइनीज बैटरी मैनेजमेंट ऐप्स को हटाने के लिए कहा है उनमें BAT-BMS, Lossigy और Epoch-i-ion शामिल हैं। ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ऑनलाइन कई ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें ये दावा किया गया था कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा समेत बैटरी से चलने वाले व्हीकल को दूर से ही बंद करने के लिए किया जा रहा था। 2020 में भारत और चीनी जवानों के बीच गलवान झड़प के बाद कई ऐप्स को सरकार ने बैन किया था। उन ऐप्स को हटाने की कार्रवाई के बीच, यह पहली बार है जब बैन का आदेश गाड़ियों से जुड़े डिवाइस के डेटा सिक्योरिटी, संप्रभुता और दूर से दखल देने (रिमोट इंटरफेरेंस) के मुद्दों पर दिया गया है। ये बैटरी व्हीकल से जुड़ी शिकायतों के बीच इस तरह की कार्रवाई पहला बड़ा कदम है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय (MeitY) ने चेतावनी दी है कि अगर कोई और ऐप बैटरी से चलने वाले वाहनों में दखल देने या उन्हें दूर से बंद करने के लिए इस्तेमाल होता पाया गया, तो उसे भी ब्लॉक कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई उन वीडियो के सामने आने के बाद की गई जिनमें ब्लूटूथ-इनेबल्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के ज़रिए ई-रिक्शा को रोका जा रहा था। क्लिप्स में यूजर्स को ऐप्स के जरिए बैटरी स्कैन करते और बैटरी डिस्चार्ज बंद करते देखा गया। इससे ड्राइवर बीच रास्ते में फंस गए और उनका कई घंटों का काम बर्बाद हो गया। MeitY के सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने कहा कि कुछ ऐप्स हमारे ध्यान में गुरुवार आए थे और उन्हें ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि BAT-BMS जैसे ऐप्स को वोल्टेज और चार्ज स्टेटस जैसे बैटरी पैरामीटर्स की निगरानी के लिए डिजाइन किया गया है। कमजोर सिक्योरिटी वाले सिस्टम पर, इस इंटरफेस का इस्तेमाल पावर सप्लाई काटने के लिए किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here