Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में जेम्स स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में जेम्स स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित स्थानीय जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के लिए गर्व का अवसर है कि स्कूल के 16 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में मैडल प्राप्त हुए। बठिंडा के डी.ए.वी. कॉलेज में सरदार शोभा सिंह मेमोरियल चित्रकार सोसायटी द्वारा आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

Advertisements

कक्षा 11–ए की छात्रा ईशानी को अपनी उत्कृष्ट कोलाज पेंटिंग के लिए ‘बेस्ट कोलॉज पेंटिंग अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

स्कूल के कला शिक्षक रामपाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता, परिश्रम और कला के प्रति समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन किया है। सभी बच्चों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के बीच अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।”

विद्यालय के प्रधानाचार्या संगीता निस्तंद्रा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के समग्र एवं रचनात्मक शिक्षा दृष्टिकोण का प्रमाण है। कला के क्षेत्र में प्राप्त यह सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। हम सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल व सीईओ राघव वासल ने एक संय्ुक्त वकतव्य में कहा कि, “जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल सदैव विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है।” संजीव वासल जी ने कहा, “शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कला, संस्कृति और रचनात्मकता के विकास से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण होता है। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा से विद्यालय, होशियारपुर और पंजाब का नाम गौरवान्वित किया है। हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here