
चीन (द स्टैलर न्यूज़)। चीन के हेनान प्रांत स्थित एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी मुताबिक यह घटना मध्य चीन के हेनान प्रांत की राजधानी झेंगझोउ स्थित एक इमारत में हुई।

हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। घायल व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा उपचार दिया गया जिसके बाद से उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।












