Tuesday, November 3, 2026
Home International एक के बाद एक धमाके से दहला सीरिया, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों...

एक के बाद एक धमाके से दहला सीरिया, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर गिरा बम

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सीरिया की राजधानी दश्मिक में एक के बाद एक कई धमाके हुए। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के दौरे पर हैं और उनके होटल के पास भी ब्लास्ट हुआ। इमैनुएल मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन में दाखिल हुए ही थे कि तभी फोर सीजन्स होटल के पास धमाके हुए। सीरियाई अधिकारियों ने इस घटना पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। सीरियाई मीडिया ने बताया कि मैक्रों ‘फोर सीजन्स’ होटल में ठहरे हुए थे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा कि वे सुरक्षित हैं और सीरिया का उनका दौरा जारी है।

Advertisements

सरकारी मीडिया ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि राजधानी के बीचों-बीच हुए दो धमाके विस्फोटक उपकरणों की वजह से हुए। घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी जलती हुई और सड़क पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। किसी भी गुट ने तुरंत इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। यह घटना दमिश्क में ‘जस्टिस पैलेस’ के पास एक कैफे में हुए धमाके के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here