Sunday, November 1, 2026
Home International बलूचिस्तान में पुलिस पोस्ट पर हमला, SHO समेत 9 पुलिसकर्मियों की मौत

बलूचिस्तान में पुलिस पोस्ट पर हमला, SHO समेत 9 पुलिसकर्मियों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जियारत जिले में हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस पोस्ट पर हमला किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में दो स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) समेत करीब नौ पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद लोगों ने सोमवार रात पुलिस पोस्ट पर हमला किया। जियारत जिले में पुलिस और हथियारबंद हमलावरों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई, लेकिन हमलावर परिसर में घुसने में कामयाब रहे। 

Advertisements

जियारत के डिप्टी कमिश्नर अब्दुल कुदूस अचकजई ने घटना में मरने वालों की संख्या की पुष्टि की। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पांच पुलिसकर्मियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है और घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और लापता पुलिसकर्मियों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here