Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा का मान सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन

भाजपा का मान सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश बावा द्वारा बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने होशियारपुर के घंटा घर चौंक में भगवंत मान सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन ”पंजाब सरकार मुर्दाबाद, दलितों पर अत्याचार बंद करो, फार्मेसी पेपर लीक के दोषियों को सज़ा दिलाओ, मुख्यमंत्री इस्तीफा दो ” के नारों से साथ किया। सतीश बावा के साथ पूर्व संसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ,पूर्व मंत्री महिंदर कौर जोश ,पूर्व मेयर शिव सूद , डॉ.दिलबाग़ राय ,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ,सुरेश भाटिया ,विनोद परमार ,अशवनी गेंद ,अर्चना जैन,शिवम् ओहरी ,अशवनी ओहरी ,कुलवंत कौर ,सुरिंदर पाल भट्टी, रमेश ठाकुर पूर्व पार्षद आदि सेकड़ो कार्यकर्तायो के साथ भाजपा कार्यलय शास्त्री मार्किट से चलकर प्रदर्शन करते हुए घंटा घर चौंक में पहुंचे तथा मान सरकार के पुतले को अग्नि भेंट की।

Advertisements

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा पंजाब सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है। इनके नेता दिल्ली में पेपर लीक पर बढ़चढ़ कर केंद्र सरकार के खिलाफ बोल रहे है जब कि पंजाब में लगातार चुके । एस.एस बोर्ड ,पंजाब शिक्षा बोर्ड ,तथा फार्मेसी के पेपर लीक हो रहे है व दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी धरी हुई है। उन्होंने कहा कि अपने आप को दलित तथा महिला हितैषी बताने वाली आम आदमी पार्टी की सरकारलाठियों से इन्ही वर्गों को निशाना बना रही है।

उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से नैतिक आधार पर इस्तीफ़े की मांग की है तथा भगवंत मान व केजरीवाल को दलित समाज तथा महिलाओं से माफ़ी मांगने को कहा है । इस मौके पर अन्य भाजपा नेता अशोक कुमार शौकी ,यशपाल शर्मा ,शिव कुमार काकू ,विजय सूद , बलराम ,आर के कोहली ,रजिंदर मोदगिल ,तरसेम मोदगिल ,राज कुमार,गौरव गर्ग , नरिंदर बब्बू ,संदीप सन्धु ,अनिल जैन ,पंकज बांसल , राजन बांसल ,शिवम् गेंद ,सुधीर शर्मा ,मनप्रीत कौर,कविता परमार ,अनीता कंग ,अवतार सिंह कंग ,जसविंदर बोबी ,अमरजीत ठरोली ,पाल सिंह ,दर्शन सिंह ,राज नरायन ,ओम प्रकाश , चानन राम , अमरजीत लाड्डी , राजीव महाजन ,राज कुमार आदिया ,अक्षय शर्मा ,अतुल पिंकी सूद ,मोहित कैंथ , पुनीत शर्मा ,जसकरण जस्सी ,गगनदीप सिंह, सुनंदन सूद ,सुमित रेवाड़ी ,राजेश काका ,ख़ुशी राम गर्ग ,संदीप कैंथ ,पंडित ओंकार नाथ ,नीरज गेंद ,रणजीत सिंह राणा , भानु प्रताप राणा ,दीक्षांत ठाकुर ,शाखा बग्गा ,विनय कुमार ,अवतार सिंह डांडिया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here