Sunday, September 20, 2026
Home Punjab विदेश जाने वालों के लिए राहत! अमृतसर से शुरू हुई Air India...

विदेश जाने वालों के लिए राहत! अमृतसर से शुरू हुई Air India की ‘Easy Connect’ सर्विस

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। एयर इंडिया ने अमृतसर से ‘ईजी कनेक्ट’ सर्विस शुरू की हैं, जो भारत सरकार के बदलावकारी हब-एंड-स्पोक मॉडल का विस्तार करते हुए पूरे पंजाब के यात्रियों के लिए ग्लोबल कनेक्टिविटी को सहज बनाएंगी। जून 2026 में घोषित इस पहल को पूरे देश में रोलआउट करने की दिशा अहम कदम बढ़ाते हुए यह लॉन्च किया गया है। ईजी कनेक्ट प्रोग्राम के तहत, अमृतसर से जाने वाले इंटरनेशनल यात्री अपने आखिरी गंतव्य तक के लिए चेक-इन कर सकते हैं, अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस तरह दिल्ली में उन्हें बैगेज को दोबारा चैक-इन करने या टर्मिनल बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ती और वे आगे की यात्रा जारी रख सकते हैं। इससे यात्री इंटरनेशनल ट्रांज़िट पैसेंजर के रूप में दिल्ली से यात्रा कर पाते हैं। उन्हें बार-बार औपचारिक प्रक्रियाएं नहीं करनी पड़ती और विदेशी एयरपोर्ट से कनेक्ट करने और अनजान माहौल में अक्सर होने वाली मुश्किलें (जैसे विदेशी भाषा की दिक्कत) काफी हद तक कम हो जाती है।

Advertisements

एआई 1113: अमृतसर से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचती है।

एआई 1115: अमृतसर से रात 10:00 बजे रवाना होकर रात 11:20 बजे दिल्ली पहुंचती है।

ये उड़ानें दिल्ली पहुंचने के चार घंटे के भीतर 27 इंटरनेशनल गंतव्यों के लिए आसान कनेक्टिविटी देती हैं, जिनमें अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट एशिया और साउथ-ईस्ट एशिया के गंतव्य शामिल हैं। अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ‘ईजी कनेक्ट’ सर्विस की शुरुआत भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने की। लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि अमृतसर में हब-एंड-स्पोक संचालन का विस्तार ऐसा एविएशन नेटवर्क बनाने के हमारे विजन की दिशा में एक और कदम है जो सही मायनों में नए भारत को अपनी सेवाएं प्रदान करता है- एक ऐसा भारत जहां विश्वस्तरीय पहुंच सिर्फ कुछ महानगरों तक सीमित न रहे बल्कि देश के हर कोने तक पहुंचे। भारतीय हब के जरिए कनेक्टिविटी को मजबूत बनाकर हम अधिक इंटीग्रेटेड, सुलभ और विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी मएविएशन इकोसिस्टम की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन उड़ानों से पंजाब दुनिया के बाकी हिस्सों के और करीब आ गया है, जिससे विदेशों में बसी वाइब्रेन्ट कम्युनिटी के साथ संबंध और गहरे होंगे तथा पर्यटन, आर्थिक विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए अवसर खुलेंगे। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पुनीत कंसल, एयरपोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार और एयर इंडिया में गवर्नेंस, रिस्क, कंप्लायंस और कॉर्पोरेट अफेयर्स के ग्रुप हैड पी. बालाजी के साथ-साथ सरकारी एजेंसियों, एवं एयर इंडिया के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा एयरपोर्ट के हितधारक भी मौजूद रहे।

अमृतसर से सुबह की ईजी कनेक्ट सर्विस (एआई 1113) का समय इस तरह तय किया गया है कि यात्री आसानी से लंदन हीथ्रो, बर्मिंघम, पेरिस, मिलान, कोपेनहेगन, वियना, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, फ्रैंकफर्ट और रोम जैसे यूरोप के मुख्य शहरों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ खास शहरों के लिए आगे की यात्रा कर सकें। इसी तरह देर शाम की सर्विस (एआई 1115) से यूएसए, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के शहरों जैसे न्यूयॉर्क (जेएफके), नेवार्क (न्यू जर्सी), सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, टोरंटो, वैंकूवर, मेलबर्न, सिडनी और दक्षिण-पूर्व एशिया व पश्चिम एशिया के कुछ खास शहरों जैसे सिंगापुर, फुकेत, बाली, दुबई आदि के लिए आसान कनेक्टिविटी मिलती है। एयर इंडिया इनबाउंड हब-एंड-स्पोक संचालन के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को लागू करने वाली पहली भारतीय कैरियर भी बन जाएगी, जिससे अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली के रास्ते इंटरनेशनल-टू-डोमेस्टिक ट्रांसफर आसान हो जाएगा। इनबाउंड ईजी कनेक्ट मॉडल अगले दो महीनों में अमृतसर से शुरू होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here