Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur लंगर लगाने के स्थान पर संस्थाएं एकजुट होकर करवाएं माता चिंतपूर्णी मार्ग...

लंगर लगाने के स्थान पर संस्थाएं एकजुट होकर करवाएं माता चिंतपूर्णी मार्ग की रिपेयर का कामः लक्की ठाकुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर से हिमाचल सीमा तक माता चिंतपूर्णी मार्ग की खस्ताहाल के कारण जहां सरकार और प्रशासन की क्रायप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है वहीं शहर वासियों के लिए भी यह बहुत नामोशी का कारण बनी हुई है। इसलिए इस बार माता चिंतपूर्णी जी के मेले के दौरान लंगर लगाने के स्थान पर अगर हम सभी संस्थाएं एकजुट होकर सड़क का निर्माण करवा दें तो शायद इससे बड़ी श्रद्धालुओं की सेवा और कोई नहीं होगी। यह आह्वान क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने इस संबंधी साथियों के साथ बैठक दौरान शहर की तमाम संस्थाओं से की। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार शहर निवासी इन 10-12 दिनों में करोड़ों रुपये के लंगर लगा देती हैं तथा अगर सड़क की दुर्दशा को सुधारने के लिए सरकार या प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है तो ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि इस पैसे का प्रयोग सरकार को आईना दिखाने के लिए करते हुए हम यह प्रयास करके माता के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं के चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भावनाएं अर्पित करें।

Advertisements

लक्की ठाकुर ने कहा कि दुख की बात है कि केन्द्र एवं पंजाब सरकार के मंत्री एवं नेता एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल अपने फर्ज की इतिश्री करने में लगे हुए हैं, लेकिन जनता को हो रही परेशानी को शायद कोई गंभीरता से समझना नहीं चाहता। सभी खानपूर्ति करने में लगे हुए हैं, जिसके चलते जनता एवं आने वाले दिनों में यहां से गुजरने वाले हजारों-लाखों श्रद्धालुओं पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने आशा प्रकट की कि सरकार एवं प्रशासन का मुंह ताकने की बजाए सभी संस्थाएं इस बार सड़क बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में वह अपनी संस्था की तरफ से हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। इस मौके पर राकेश चावला, रमनजीत रम्मी, सरबजीत साबी, विनोद चड्ढा, उपिंदर वालिया, भोला, कुलबीर सिंह एवं राकेश भट्टी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here