
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा, होशियारपुर के जिला अध्यक्ष शिवम ओहरी ने नितिन गुप्ता नन्नू को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएँ दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नन्नू के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं कार्यशैली से जिले में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर शिवम ओहरी ने भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु तथा वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने नितिन गुप्ता नन्नू जैसे समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर संगठन को मजबूत करने वाला निर्णय लिया है। शिवम ओहरी ने नितिन गुप्ता नन्नू के सफल, यशस्वी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में होशियारपुर में भारतीय जनता पार्टी संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।












