Thursday, November 19, 2026
Home Hoshiarpur जिला कैमिस्ट एसोसिएशन होशियारपुर जिले के समूह विधायकों को देगी मांग पत्रः...

जिला कैमिस्ट एसोसिएशन होशियारपुर जिले के समूह विधायकों को देगी मांग पत्रः रमन कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन होशियारपुर के प्रधान रमन कपूर ने बताया कि दवा कारोबार से जुड़ी नीतिगत दिक्कतों को लेकर मांग पत्र होशियारपुर  जिले के 7 विधायकों को दिया जायेगा। उन्होने कहा कि पुरानी संशोधित पालिसी के कारण प्रदेश के 27 हजार से अधिक कैमिस्टों व उनके परिवारों तथा कर्मचारियो के सामने दुकानों के बंद होने का संकट खड़ा हो रहा है। संगठन ने याद दिलाया कि उन्होने कोविड  काल ए वाढ़ जैसी आपदाओ और नशे के खिलाफ अभियान में सरकार का हमेशा सहयोग किया है।

Advertisements

उन्होने कहा कि कैमिस्टों के इस समय सबसे बड़ी समस्याओ आनलाईन मैडीसन को लेकर आ रही है। इस आनलाईन मैडीसन डिलवरी के कारण कैमिस्ट का कारोबार ठप्प होने के कगार पर पहुंच गया है। उन्होने बताया कि उनकी मुख्य मांगो में एच वन  रजिस्टर की लाजमी शर्त को खत्म किया जाए। गैर अधिकारित एप दोबारा आनलाईन दवाईयों की विक्री पर सखंत कारवाई की जाए। एनडी एलएस पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर की जाए।  फार्मसिस्टों के लाईसेंस नवीनीकर्ण सबंधी मुदे हल किए जाए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here