Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur हर घर तिरंगा अभियान से मजबूत होगी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की...

हर घर तिरंगा अभियान से मजबूत होगी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावनाः नन्नू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों,प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर राष्ट्रध्वज फहराकर बड़ी संख्या में हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों।पार्टी ने कहा कि यह पहल देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करेगी।भाजपा के जिला होशियारपुर के जिलाध्क्षय नितिन गुप्ता नन्नू ने लोगों से नौ से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में भाग लेने और तिरंगे को हर घर व हर दिल का हिस्सा बनाने की अपील की।नितिन गुप्ता नन्नू ने कहा कि तिरंगा भारत के गौरव,एकता और आजादी के लिए दिए गए बलिदानों का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय को देश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा, तिरंगा हमारे गौरव,एकता और आजादी के लिए दिए गए बलिदानों का प्रतीक है, जो हर भारतीय को देश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है।

Advertisements

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान हर व्यक्ति में देशभक्ति की भावना जगाने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।नितिन गुप्ता नन्नू ने लोगों से अपील की कि वे तिरंगे को हर घर और हर दिल का हिस्सा बनाएं।उन्होंने कहा इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए,हम तिरंगे को हर घर और हर दिल का हिस्सा बनाएं।हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े अपने घर पर तिरंगा फहराएं।नितिन गुप्ता नन्नू ने कहा कि तिरंगा भारत के गौरव व वैभव का प्रतीक बनना चाहिए और हर घर की पहचान होना चाहिए।नितिन गुप्ता नन्नू ने कहा हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा आइए, राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा 2026’अभियान से जुड़े और देशभक्ति के इस उत्सव का जश्न मनाएं।उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

तिरंगा देश की एकता,अखंडता,गौरव और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को इसके सम्मान के प्रति जागरूक होना चाहिए।दूसरी ओर पंजाब इस समय नशे की समस्या, बिगड़ती कानून-व्यवस्था व नौजवानों के विदेशों की ओर पलायन जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर अपने राज्य में ही उपलब्ध करवाना जरूरी है,ताकि उन्हें विदेश जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के विकास,युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की खुशहाली के लिए लगातार प्रयासरत है उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here